अजब गजब: सिर्फ 100 रुपये में मिलने वाला है ब्रिटेन का घर, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

सिर्फ 100 रुपये में मिलने वाला है ब्रिटेन का घर, जानें क्या है इसके पीछे का कारण
  • सिर्फ 100 रुपये में मिल रहा शानदार घर
  • क्या है इतने सस्ते होने की वजह?
  • 1 अक्टूबर को होनी है नीलामी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हर इंसान का सपना होता है कि उसके पास खुद का घर हो। जो सस्ता होने के साथ-साथ सुंदर और सुख सुविधाओं से भरा हो। जिसके कारण इंसान दिन रात मेहनत करता है ताकि वो अपने सपने को पूरा कर सके। वैसे बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो ऐसी डील पा पाते हैं कि उनको स्सता और सुंदर घर मिल जाए। अगर आप भी ऐसा घर ढूंढ रहे हैं तो आपको बता दें कि एक जगह बहुत ज्यादा सस्ते में घर मिल रहा है। जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है।

कितनी है इस घर की कीमत?

अंग्रेजी वेबसाइट मिरर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के वेल्श में ऐसा घर बिकने वाला है जिसकी कीमत शून्य रखी गई है। वैसे इस घर को खरीदने की कीमत एक चॉकलेट से भी कम है। जिसके चलते सारी दुनिया में ये घर एक चर्चा का पात्र बना हुआ है। वेल्स में ये घर दो भागों में है। जिसमें एक ऊपर है और दूसरा नीचे।

कब हो रही घर की नीलामी?

इस घर को पॉल फॉश ऑक्शन्स की तरफ से नीलाम किया जा रहा है। ये घर पहाड़ और वादियों के बीच मौजूद है। जिसकी शुरूआत शून्य से शुरू की गई है। आपके मन में भी ये सवाल आ रहा होगा कि अगर ये घर इतना अच्छा है तो इसकी कीमत इतनी कम क्यों है? इसका कारण है कि ये घर बहुत बुरी तरह जल चुका है। जिससे ये घर बर्बाद हो चुका है। जिसके बाद इसका रेनोवेशन करवाने में लाखों रुपये लग सकते हैं। वैसे ये घर बहुत अच्छा है साथ ही आस पास सारी सुख सुविधाएं भी मौजूद हैं। स्टेशन जाने के लिए भी प्रॉपर ट्रांसपोर्ट चलते हैं। इस घर की नीलामी 1 अक्टूबर को होगी। उस दिन इस घर पर बोली लगाई जाएगी।

Created On :   26 Sept 2024 12:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story